पलामू, अक्टूबर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मोंथा तूफान से पलामू में भी रिमझिम बारिश हुई है। जिले के पाटन सहित कुछ-कुछ क्षेत्र में झमाझम बारिश भी हुई है। मेदिनीनगर शहर में करीब एक मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे धान की कटनी कर खेतों में सूखने के लिए फसल छोड़ देने वाले किसान चिंतित है। दो दिन पहले रबी फसल की बुआई करने वाले किसान भी चिंतित हैं। शहर की कच्ची गलियां भी कीचड़युक्त हो गई है। कृषि विभाग के अनुसार पलामू जिले में 51 हजार हेक्टेयर जमीन में धान की फसल लगाने का लक्ष्य था। इस वर्ष अच्छी बारिश के कारण लक्ष्य की तुलना में 100.07 फीसदी से अधिक धान की रोपनी हुई है। पलामू जिले के चियांकि स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि मोंथा तूफान का पलामू जिले मे अभी तक आंशिक असर है। अभी तक बहुत कम बारिश हुई है। हालांकि...