अयोध्या, अक्टूबर 31 -- अयोध्या, संवाददाता। कई घंटे बरसात कर मोंथा तूफान ने अपना असर दिखाया। गुरुवार सुबह तीन बजे के पहले से बारिश शुरू हुई जो रुक- रुक कर देर शाम तक तक होती रही। जिले में लगभग 20 मिमी बारिश होने के साथ तापमान कई डिग्री नीचे चला गया। बारिश होने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। धान और सब्जी की फसल खराब होने की गुजाइश बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पहले ही तूफान से मौसम के खराब होने का संकेत दे दिया था। रविवार से आसमान में बादल छाने के कारण मौसम में बदलाव दिखने लगा था। बुधवार की शाम को छुटपुट बूंदाबांदी होती रही लेकिन गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त से पानी गिरना शुरू हुआ तो दिन भर कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार में बरसता रहा। देर शाम तक शरीर को भिगोने वाली झीसी पड़ती रही। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.