लोहरदगा, नवम्बर 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में मोंथा चक्रवाती तूफ़ान के प्रभाव से धान की फसल को आंशिक नुकसान हुआ है। क्योंकि तूफान का असर जिले में कम देखा गया। किसानों के अनुसार इस बार जिले में बीमारी से कम, बारिश और तेज हवा की वजह से फसल को अधिक क्षति पहुंची है। इसी बीच जिलेभर में धान की कटाई और मिसाई शुरू हो गई है, लेकिन खेतों में गिर गए धान के पौधे कटाई की रफ्तार को प्रभावित कर रहे हैं। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बर्बाद फसल का मूल्यांकन अभी जारी है। विभागीय कर्मियों की टीम गांव-गांव जाकर नुकसान का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके लिए किसान निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन दें। विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि चक्रवाती तूफ़ान से पूर्व किसानों को बीमारी को लेकर समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.