समस्तीपुर, दिसम्बर 5 -- सिंघिया। प्रखंड व नपं क्षेत्र के किसानों को पिछले अक्टूबर माह में मोंथा चक्रवात आने से हुई फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के द्वार क्षेत्र में फसल नुकसान का रिपोर्ट जिला को भेजने के बावजूद फसल क्षति अनुदान से यहां के किसानों को वंचित रखा गया है। हालांकि यह सिर्फ सिंघिया प्रखंड की बात नहीं है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा फसल क्षति मुआवजे के लिये जारी 12 जिलों की सूची में समस्तीपुर जिला को शामिल नहीं किया गया है। जबकि समस्तीपुर के निकट के बेगूसराय, दरभंगा और मधुबनी जिलों को फसल क्षति मुआवजे देने की सूची में शामिल किया गया है। फसल क्षति के मुआवजे में जिलों के चयन करने में पारदर्शिता को लेकर किसान सवाल उठा रहे हैं। प्रखंड के किसानों का कहना है, समस्तीपुर जिला में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.