बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- सिंघौल, निज संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवाती तूफान मोंथा का जिले आंशिक असर देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों से आकाश में बादल छाए हुए हैं और सूर्यदेव के दर्शन भी मुश्किल से हो रहे हैं। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घन्टे की रफ्तार से हवा के साथ दिन भर रुक-रुक कर जिले के अनेक स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। धूप नहीं निकलने और हवा व बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 27-28 डिग्री रहने के बावजूद लोगों को दिन भर ठंड व सिहरन का एहसास होता रहा। ऐसे में यदि एक दो दिन यही स्थिति रही तो लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ेगा। मौसम पूर्वानुमान में शनिवार को भी हल्की बारिश होने के कयास लगाए गए हैं। इसके बाद मौसम में आंशिक सुधार होने की संभावनाएं हैं। चक्...