मुजफ्फरपुर, नवम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। मोंथा चक्रवात के असर से जिले में तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बारिश के कारण किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी। खेतों में कटी हुई धान की फसल बर्बाद हो गई है। इसके अलावा रबी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कुढ़नी प्रखंड के सोनबरसा निवासी किसान दिलीप कुमार ठाकुर ने बताया कि कई दशकों के बाद अक्टूबर महीने में इस तरह से बारिश हुई है। अब धान कटनी के समय बारिश से परेशानी बढ़ गई है। वहीं, मुशहरी के रामसुभग दास ने बताया कि धान काटकर खलिहान में दौनी के लिए रखा था। बारिश की वजह से धान का बोझा गीला हो गया है। आलू की फसल को क्षति : पारू। बेमौसम बारिश से किसान चिंतित हैं। किसान वशिष्ट भगत, अशोक सिंह, उमाशंकर राय, शशिभूषण सिंह, मनोरंजन शर्मा ने बताया कि धान की फसल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.