देवघर, नवम्बर 10 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। देवघर प्रखंड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान मोंथा और बीएचपी रोग के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेने के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय टीम ने दर्जनों गांवों का दौरा किया। राज्य सरकार के निर्देश पर उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए प्रभावित फसलों की विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके तहत प्रखंड कर्मियों को पंचायतवार सर्वे कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश खेतों में फसलें बीएचपी रोग से बुरी तरह प्रभावित हैं। जो फसलें रोग से बची थीं, उन्हें चक्रवात मोंथा ने पूरी तरह से रौंद दिया है। कई खेतों में धान की फसल गिरने के कारण अंकुरित हो चुकी है, जिसस...