गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। शुक्रवार को आसमान में घने बादल छाए रहे। रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। इससे पहले गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में औसतन 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही वर्षा से लोगों को शुक्रवार को भी दिन के समय भी ठंड का अहसास हुआ। तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से करीब नौ डिग्री कम दर्ज हुआ। गुरुवार को दिन के गिरे तापमान से पिछले 20 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को दीपावली के बाद सर्दी के आगमन का अहसास दिला दिया है। बारिश और ठंडी हवाओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.