मुंगेर, नवम्बर 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मोंथा के प्रभाव के कारण शुक्रवार को भी मुंगेर में दिन भर बारिश होती रही। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और सुबह लगभग 11:00 के बाद से शाम 07 बजे तक लगातार बारिश होती रही। मुंगेर में वायु गुणवत्ता सूचकांक केंद्र (एक्युआईसी) के अनुसार लगभग 11 मिमी वर्षा हुई। दिनभर पूर्वी एवं उत्तरी-पूर्वी हवा चलती रही, जिसकी अधिकतम गति करीब 20 किमी प्रति घंटा रही। न्यूनतम तापमान घटकर 22degC और अधिकतम तापमान बढ़कर 29degC तक पहुंच गया। इससे ठंड में हल्की बढ़ोतरी का अनुभव हुआ। एक्यूआईसी के अनुसार, शनिवार को भी हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है। करीब 4 मिमी तक वर्षा होने का अनुमान है। तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में, मुंगेर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस घटकर 21 डिग्री सेल्सियस पर एवं अधिकतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.