झांसी, मई 1 -- झांसी (मोंठ), संवाददाता शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान अधेड़ किसान ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव शाहजहांपुर निवासी तुलसीराम अहिरवार (55) किसान थे। वह काम मिलने पर मजदूरी भी करते थे। उनका घर में कुछ विवाद हो गया था। बुधवार सुबह वह खेत पर जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद लौटकर नहीं आए। वह खेत पर पहुंचे। वहां उन्होंने रस्सी के सहारे पेड़ से फंदा बनाया और झूल गए। जब दोपहर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो दंग रह गए। तुलसीराम का शव खेत फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह रोने-बिलखने लगे। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ देवें...