लखनऊ, सितम्बर 20 -- टाइम ओवर होने पर भी मौज मस्ती करने की जिद पर अड़े थे आरोपी पुलिस ने एक युवती सहित चार लोगों को पकड़ा, पिस्टल, कारतूस, मैगजीन बरामद लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक मॉल के क्लब में शुक्रवार देर रात टाइम ओवर होने के बाद भी मौज-मस्ती पर अड़ी एक युवती और उसके तीन दोस्तों का बाउंसर से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर युवकों ने दो बाउंसरों को पीटकर घायल कर दिया। साथ ही हवाई फायिरंग कर दहशत फैला दी। घायल बाउंसरों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिस्टल, दो खोखा कारतूस, मैगजीन, एक कार बरामद की है। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के एक मॉल में स्थित क्लब में शुक्रवार की रात तीन युवक और उनकी एक महिला मित्र पहुंचे थे। रात करीब एक बजे बाउंसर इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.