मुरादाबाद, जुलाई 5 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अवंतिका कालोनी में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली अधेड़ उम्र की महिला से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फर्राटा भरते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी की पर बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस के नवीनगर निवासी अनीता कौशिक(58) प्राइवेट टीचर रहीं हैं। वर्तमान में वह घर पर ही रहती हैं। पति दिनेश कुमार फर्म में प्राइवेट जॉब करते हैं। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे अनीता घर से मॉर्निंगवॉक पर निकली थीं। वह अवंतिका कालोनी में पंडित प्रेम शर्मा पार्क के पास टहल रही थीं तभी पीछे से स्कूटी सवार दो बदमाश आ गए। आरोपियों ने अनीता के गले से सोने की चेन खींच ली। उन्होंने ...