लखीमपुरखीरी, जून 28 -- शुक्रवार सुबह मैगलगंज- औरंगाबाद मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला डॉटर समेत दो अन्य को तेज स्पीड अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो अन्य लोग जख्मी हो गए। इलाज के दौरान महिला डॉक्टर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हैं। हादसे के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। मैगलगंज से औरंगाबाद मार्ग पर अधिकांश लोग सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। इसी दौरान जिंद बाबा के पास वॉक करते समय अज्ञात वाहन ने वॉक करने वालों को टक्कर से मार दी। हादसे में महिला चिकित्सक 30 वर्षीय डा. सुमन पत्नी अतुलेश कुमार समेत दो अन्य जख्मी हो गए। इलाज के दौरान डॉ. सुमन की मौत हो गई। अन्य घायलों की पहचान 40 वर्षीया गायत्री पत्नी रामगुलाम व 16 वर्षीय मोहन पुत्र श्री कृष्ण के रूप में हुई है। दोनों घायलों का स्थानीय चिकित्सकों के यहां उपचार जार...