सोनभद्र, फरवरी 22 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पबीड़र गांव निवासी कौशल्या देवी (43 वर्ष), पत्नी रामेश्वर चेरो, प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे महिला के शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है तथा माम...