मैनपुरी, जून 6 -- मैनपुरी। गुड मॉर्निंग मैनपुरी अभियान को एक महीना पूरा हो गया। इस अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मॉर्निंग पुलिसिंग को बढ़ावा दिया और लोगों से संवाद कर फ्रेंडली पुलिसिंग का माहौल बनाने की कोशिश की। सुबह के समय पुलिस और पब्लिक दोनों का मूड़ अच्छा रहता है। इस उद्देश्य के तले पुलिस ने पब्लिक से यथासंभव कनेक्टिविटी बढ़ाई। छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान भी किया गया। असर ये हुआ है कि मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों में युवतियों, महिलाओं के अलावा बच्चों की संख्या भी बढ़ गई है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने मैनपुरी में गुड मॉर्निंग मैनपुरी का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत मैनपुरी शहर और कस्बा तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थानों और पुलिस चौकी से जुड़े पुलिस कर्मियों को सुबह पांच बजे से 8 बजे तक लोगों से संवाद...