पलामू, फरवरी 8 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर राजनंदन यादव(54) की गुरुवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरकर मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक के दौरान गिरकर अचेत हो गए राजनंदन यादव को पुलिस कर्मियों ने तत्काल मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां प्रारंभिक जांच में उन्हे मृत पाया गया। पाटन के थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि राजनंदन यादव, बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा गांव के रहने वाले थे। गत पांच महीने से पाटन में पदस्थापित थे। 1989 में बिहार पुलिस बल में भर्ती हुए राजनंदन यादव को एक साल पहले एसआई में प्रोन्नति मिली थी। पलामू के पहले वे रांची में पदस्थापित थे। गुरुवार की सुबह छह बजे पुलिस पदाधिकारियों के साथ थाना परिसर से निकलकर वे सगुना की तरफ जा रहे थे। घटना की सूचना परिजनों को दी गई जो पलामू क...