चाईबासा, सितम्बर 29 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर प्रखंड के सिंहपोखरिया स्टेशन स्थित मैदान के पास 11 चक्का आयरन लोड ट्रक (ओडी-09डब्लू-7571) की चपेट में आकर 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह करीब 6 बजे की है। वह अपने माता-पिता के साथ मॉर्निंग वाक पर आया था। मृतक सुखलाल सिरका(पिता सेलाय सिरका) का पैतृक गांव सिंहपोखरिया है। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। हादसे के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक भागने में सफल रहा। इधर, आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और भारी वाहनों के परिचालन पर रोक की मांग को लेकर सिंहपोखरिया-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग को सात घंटे तक जाम रखा। वहीं, मृतक के परिजनों को वाहन मालिक के द्वारा एक लाख रुपए का तत्काल मुआवजा दिया गया, जबकि अनधिकृत रूप से उक्त सड़क पर भारी वाहनों का गुजरने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.