आगरा, फरवरी 20 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलराम गेट इलाके से गत तीन दिन पूर्व लापता हुए युवक के मामले में गुमशुदगी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। युवक की तलाश के लिए शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस की टीम भी लगाई गई है। टीम ने युवक के परिजनों से बातचीत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवक का तीन दिन बाद भी कोई पता नहीं चलने की वजह से परिजन चिंतित बने हुए हैं। शहर कोतवाली पुलिस को गत गुरुवार को बिलराम गेट निवासी जसवीर सिंह पुत्र अजयपाल ने तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि उनका भांजा अभिषेक पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बिलराम गेट गत 18 फरवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे मॉर्निंग वॉक के लिए नगला पट्टी जाने की कहकर निकला था, लेकिन दोपहर तक वह घर नहीं लौटा, इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के ...