नैनीताल, जुलाई 16 -- उत्तराखंड में इस साल जमकर मॉनसून की बारिश हो रही है। लेकिन इतनी मॉनसूनी बारिश के बावजूद प्रसिद्ध नैनीझील का जलस्तर सामान्य नहीं हो सका है। बीते साल जुलाई के मुकाबले इस बार झील का जलस्तर चार से पांच फीट तक कम है।नहीं बढ़ा नैनीझील का पानी झील नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2021 में जुलाई माह में नैनीझील का जलस्तर 84 फीट 5 इंच रिकॉर्ड किया था। 2022 में झील का जलस्तर 80 फीट 6 इंच व 2023 में ये बढ़कर 85 फीट 8 इंच रहा था। 2024 में जलस्तर 86 फीट तक पहुंच गया था। लेकिन इस बार बढ़ोतरी नहीं हुई है। झील का जलस्तर 80 फीट 7 इंच है, जो कि विगत वर्षों की तुलना में कम है। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि मानसूनी बारिश के जून से अब तक 485 मिमी ही हुई है। जिस कारण जलस्तर थोड़ा कम है। 2022 में भी बारिश क...