धनबाद, जून 18 -- धनबाद/झरिया, हिन्दुस्तान टीम। मॉनसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को धनबाद में मॉनसून की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन झरिया कोयला क्षेत्र के भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों के लिए मुसीबत लेकर आई है। बारिश के साथ भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों में गैस रिसाव शुरू हो गया है। बारिश में रिसाव तेज हो जाता है। लगातार बारिश से भू-धंसान की घटनाएं भी होती हैं। झरिया कोयला क्षेत्र के चारों ओर भूमिगत आग है। कई फायर प्रोजेक्ट चल रहे हैं। दर्जनों क्षेत्र आग और भू-धंसान प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में गैस रिसाव तेज हो गया है। लोगों में डर का माहौल है। भूं-धसान का खतरा बढ़ गया है। लोग सुरक्षित जगह पर विस्थापन की मांग काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन अब भी कई बस्तियां है, जहां हजारों की आबादी रह रही है। इंदिरा चौक, लिलोरीपथरा, बालूग...