धनबाद, जून 19 -- धनबाद। बीते 24 घंटे से धनबाद में रुक-रुककर हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। मॉनसून की पहली बारिश में लोग भीगते नजर आए। यह बारिश किसानों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आई। वहीं शहर के लोगों के लिए यह परेशानी की वजह बन गई। कई इलाकों में पानी जमने की वजह से बाइक सवारों को परेशानी हुई। आठ लेन सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया। पानी भरने की वजह से पैदल चलने वाले भी परेशान हुए। धनबाद क्लब के सामने भी जलजमाव हो गया। ग्रेवाल कॉलोनी, सहजानदं नगर व तपोवन कॉलोनी में हल्की बारिश से ही पानी भर गया। बीते 24 घंटे में धनबाद में 76 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने धनबाद के लिए गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। धनबाद में गुरुवार को भी बारिश होगी। शहर में लगातार हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान भी गिरकर 27 डिग्री पहुंच गया है। बारिश का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.