चतरा, अप्रैल 1 -- चतरा, प्रतिनिधि। इन दिनों शहरवासी मॉडिफाईड साइलेंसर की आवाज से शहरवासी काफी परेशान हैं। बाईक में लगने वाले इस मॉडिफाईड साइलेंसर की आवाज ऐसी है कि लगता है कहीं गोली चला है। जब लोग पता करते हैं कि क्या हुआ तो पता चलता है कि बुलेट में मॉडिफाईड साइलेंसर लगा है। जिससे बाईकर्स द्वारा ऐसी आवाज निकाली जा रही है। इस संदर्भ में सदर थाना के प्रभारी बिपिन कुमार ने सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे मॉडिफाईड साइलेंसर लगे तीन बाईक को जब्त किया है। इन बाईकों पर थाना में फाईन लगाकर छोड़ा गया और चेतावनी दी गयी कि ऐसे साइलेंसर को जल्द खुलवाकर कंपनी द्वारा फिटेट साइलेंसर का लगवा ले। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.