गाजीपुर, जनवरी 14 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। मनिहारी गांव में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल की सोमवार को जखनिया विधायक बेदी राम ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए ठेकेदार को डांट-फटकार लगाते हुए उन्होंने शासन के मंशा के अनुरुप काम करने की हिदायत दी। विधायक ने मौके पर ही सामग्री की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। निरीक्षण के दौरान विधायक बेदी राम ने दीवारों में लगी ईंट को तोड़कर दिखाया। ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है और सरकारी धन की बड़े पैमाने पर बर्बादी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक बेदी राम ने कहा कि भवन निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटें घटिया किस्म की हैं और का...