धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के गोविंदपुर व टुंडी मॉडल स्कूलों में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। जैक ने जारी आदेश में कहा है कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। आवेदक 21 फरवरी तक जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भरे गए आवेदन पत्र का अनुमोदन संबंधित डीईओ करेंगे। इसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु एक अप्रैल 2026 को न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का संबंधित जिले का निवासी होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें अंग्रेज़ी के 30 अंक, गणित के 30 अंक तथा सामाजिक विज्ञान...