गोपालगंज, जनवरी 30 -- म गोपालगंज। नगर संवाददाता मॉडल सदर अस्पताल में जीएनएम के रोस्टर ड्यूटी में बिना अनुमति बदलाव पर अधीक्षक ने अस्पताल प्रबंधक एवं उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 29 जनवरी को अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के बिना विभिन्न वार्डों में कार्यरत जीएनएम के रोस्टर ड्यूटी में परिवर्तन किया गया, जो अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता तथा उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना की श्रेणी में आता है। इस प्रकार की कार्रवाई को अस्पताल की व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन के विरुद्ध माना गया है। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्त होते ही संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किस परिस्थिति में ऐसा आदेश निर्गत किया गया। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय पदाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.