कन्नौज, मई 4 -- तालग्राम, संवाददाता। गांव में राशन की दुकान के लिए मॉडल शाप की जमीन को लेकर चार लोगों ने मिलकर प्रधान प्रतिनिधि को पीट कर घायल कर दिया और उनसे मोबाइल छीन लिया। थाना क्षेत्र के अचनकापुर निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वनाथ ने बताया अचानकापुर गांव में राशन की दुकान के लिए मॉडल शाप बनानें के लिए जमीन का चयन किया गया है। इसी जमीन को लेकर शनिवार शाम को गांव के चार लोगों ने मिलकर गाली गलौज की गाली देने से मना किया तो लाठी डंडों से मारा पीटा और उनका मोबाइल व जेब में पड़े चौदह हजार रूपये व गले से सोने की जंजीर छीन ली । थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया आपस में मारपीट का मामला है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...