भभुआ, नवम्बर 11 -- मतदाताओं को आकर्षिक कर रही थी आदर्श मतदान केंद्र की सजावट स्वागत द्वार, रंग-बिरंगे फूल, गुब्बारा, सलीके की व्यवस्था रही आकर्षक (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर के कचहरी मुख्य पथ में दक्षिण ओर शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय है। जिला प्रशासन ने इसे आदर्श मतदान केंद्र बनाया था। यहां की साज-सज्जा, स्वागत द्वार, रंग-बिरंगे फूलों की क्यारी, बूथों के पहुंच मार्ग तक बिछाए गए कारपेट, गुब्बारे मतदाताओं को आकर्षित कर रहे थे। अनुशासित अफसर व कर्मी आदर्श होने का गवाह बन रहे थे। आदर्श मतदान केंद्र को मॉडल बूथ का रूप दिया गया था। इसी परिसर में पिंक बूथ भी स्थापित था। भव्य स्वागत द्वार से प्रवेश करने का इंतजाम था। इसके परिसर में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। सीसीटवी कैमरे लगे थे। मतदाताओं का मोबाइल जमा करने के लिए जूट का थैला थ...