रुडकी, अक्टूबर 13 -- मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में सोमवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से भारतीय समाज और संस्कृति विषय पर मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मॉडल प्रतियोगिता में नेहा, असका, अंजलि, आकांक्षा, लवीशना प्रथम रही। वंशिका, पलक द्वितीय रही। ट्विंकल, आतिफा तृतीय रही। प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे सिंह व प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने रिबन काट कर किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अनेकता में एकता, संयुक्त परिवार, भारतीय संगीत और नृत्य, योग, आश्रम व्यवस्था, विवाह व्यवस्था, गुरुकुल प्रणाली, आश्रम व्यवस्था पर मॉडल तैयार किए। कार्यक्रम की निर्णायक मंडल की भूमिका में सीमा पांडे, रश्मि रही। समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष नीरा पाहवा के नेतृत्व में प्रतियो...