उरई, फरवरी 7 -- उरई,संवाददाता। जिला विज्ञान क्लब जालौन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उप्र लखनऊ के तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छत्रसाल इंटर कॉलेज जालौन में किया गया।यहां गणितीय प्रश्नोत्तरी, गणितीय पोस्टर प्रतियोगिता, गणितीय मॉडल प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में हेमंत पटेल उप जिलाधिकारी जालौन, मुख्य अतिथि पुनीत मित्तल प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद जालौन एवं विशिष्ट अतिथि राजकुमार पंडित जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों की गणितीय मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रसिद्ध गणितज्ञ सर श्रीनिवास रामानुजन विश्व प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक थे और उन्होंने गणित के विभिन्न क्षेत्रों और शाखाओं में ...