कटिहार, फरवरी 16 -- फलका।एक संवाददाता फलका प्रखंड में विकास की आड़ में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रखंड मुख्यालय के समीप बन रहे नए मॉडल प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के दौरान दर्जनों हरे-भरे वृक्षों को अवैध रूप से काट दिया गया है। मामले में प्रखंड प्रमुख ने संवेदक के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की है। प्रमुख दीपशिखा सिंह के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार,भवन निर्माण का जिम्मा संभाल रहे संवेदक ने मनमाने ढंग से सरकारी परिसर में लगे दर्जनों कीमती और छायादार पेड़ों को कटवा दिया है। आरोप है कि इन पेड़ों को काटने के लिए न तो वन विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया और न ही स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पेड़ों को काटने के बाद उनके अवशेषों (लकड़...