मुंगेर, नवम्बर 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मॉडल पल्स विलेज योजना के तहत सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना अंतर्गत 55 कृषकों को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर मुकेश कुमार एवं केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दलहनी फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कुल 22 पुरुष एवं 35 महिला को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें किसानों को एस 10 बीज की जानकारी विनोद कुमार कृषि वैज्ञानिक शष्य मुंगेर की ओर से दी गई। उन्होंन उन्नत मसूर की उन्नत बीज आईपीएल 220 के साथ-साथ ट्राइकोडमी, राइजोविय...