बरेली, अगस्त 25 -- मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहब का 421वां पहला प्रकाश पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह साढ़े तीन बजे फूलों की बरखा एवं वाहे गुरु के जाप से गुरु ग्रंथ का संगत ने प्रकाश किया। छोटे बच्चों ने भट्ट साहिबान के सवाइये का जाप किया। सुखमनी साहब का पाठ, नितनेम की वाणी पढ़ी गई। आसा की वार कीर्तन एवं गुरमति विचार किए गए। निशान साहब का चोला बदलने के साथ ही एक माह से चल रहे श्री सहज पाठ की समाप्ति हुई। वहीं देर शाम रात तक लोगों ने लंगर छका। रविवार को रात्रि के विशेष दीवान की आरंभता सोदर रहिरास पाठ से हुई। शबद चौकी आरती कीर्तन के बाद कीर्तन पाठ साहब श्री गुरु तेग बहादुर साहब की वाणी सलोक महला नौ पाठ कीर्तन रूप में सतवंत सिंह के जत्थे ने किया। श्री अमृतसर साहिब से आये प्रचारक ज्ञानी मंजिन्दर सिंह ने गुरमति व...