बिहारशरीफ, नवम्बर 24 -- राजगीर के नवोदय विद्यालय में लगायी गयी ग्रामसभा राजगीर, निज संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को मॉडल ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कोई छात्र सरपंच बना तो कोई वार्ड सदस्य। सभा के माध्यम से छात्रों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया जानी। साथ ही ग्राम पंचायत सरकार की विभिन्न भूमिकाएं निभायी। इसका उद्घाटन प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ला व भैया अजीत सिंह ने दीप जलाकर किया। रवि रंजन को सरपंच, ऋषभ राज को सचिव तो सनाया को सहायक सचिव की भूमिका दी गयी। इसी तरह, अमृता कुमारी, उषान राज, प्रिंस राज, इशांत कुमार वार्ड सदस्य तो प्रेरणा, अंकिता शर्मा, रागिनी कुमारी, रूपेश कुमार, आर्यन राज, आनंद वैभव, आकांक्षा, आकृति, अदिति, लक्ष्मी कुमारी, शुभम अन्य सदस्य की भूमिका निभाई। इन सभी ने अपनी-अपनी भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए ग्रा...