प्रयागराज, जून 20 -- प्रयागराज। पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज तेंदुआकाजी दोस्तपुर सुलतानपुर के प्रधानाचार्य मो. रफीक को पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज समहन उरुवा का प्रधानाचार्य बनाया गया है। प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने मो. रफीक को गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कराया। प्रभारी प्रधानाचार्य लल्लन सिंह ने चार्ज दिया। प्रयागराज निवासी मो. रफीक इससे पहले यमुनापार के रामानुज इंटर कॉलेज कोहड़ार घाट में प्रवक्ता अंग्रेजी रह चुके हैं और उनका चयन पीसीएस 2021 के जरिए प्रधानाचार्य जीआईसी के पद पर हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...