कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । उपायुक्त ऋतुराज आंगनबाड़ी केंद्र डुमरडीहा एवं बलरोटांड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत चल रही शैक्षणिक एवं सृजनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। उपायुक्त ने पोषण ट्रैकर में डाटा एंट्री की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कर्मियों को शत-प्रतिशत और समयबद्ध डाटा अपलोड सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त केंद्र बनाया जाना चाहिए, ताकि लाभुकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए नियमित अनुश्रवण एवं सतत निगरानी आवश्यक है। आंगनबाड़ी...