मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में बुधवार को सुबह से दोपहर 12 तक सर्वर फेल रहा। सर्वर फेल होने के कारण दोपहर तक एक भी मरीज का पर्चा नहीं कटा। ऐसे में पहली शिफ्ट के डॉक्टर सुबह 11.30 बजे मरीजों को देखे बिना ही चले गए। दोपहर में बीएसएनएल के कर्मियों ने आकर सर्वर को ठीक किया। इसके बाद मरीजों का इलाज शुरू हो सका। सर्वर फेल होने से करीब 200 मरीज बिना इलाज के ही अस्पताल से लौट गए। सुबह आठ बजे जैसे ही ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर खुला सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कर्मचारी सर्वर ठीक होने का इंतजार करने लगे। एक घंटे बाद भी जब सर्वर नहीं ठीक हुआ तो अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने बीएसएनएल से संपर्क किया। इधर, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की भीड़ बढ़ने...