मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में बुधवार को सुबह एक घंटे तक सर्वर फेल रहा। इससे मरीजों को रजिस्ट्रेशन में परेशानी हुई। काउंटर पर मरीजों के अलावा सिपाही भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की भी भीड़ थी। अभ्यर्थी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने आए थे। भीड़ और सर्वर फेल होने पर कई बार मरीजों ने हंगामा किया। उनको सुरक्ष गार्ड ने शांत कराया। सुबह नौ बजे अस्पताल खुलने के साथ ही सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद मरीजों का रजिस्ट्रेशन रुक गया। एक घंटे बाद सर्वर चालू हुआ, लेकिन धीमा ही चल रहा था। दोपहर 12 बजे भी रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर मरीज कई बार आक्रोशित हुए। उधर, मॉडल अस्पताल का एक लिफ्ट शुरू होने के 18वें दिन खराब हो गया। इससे मरीजों को पहले और दूसरे तल पर जाने में परेशानी हुई। सीएस ने किया पीएचसी का निरीक्षण : सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.