मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी,एक संवाददाता। शहर के मॉडल सदर अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से गंभीर मरीजों का इलाज बाधित हो रहा है। आपातकालीन स्थिति में जहां हर मिनट कीमती होता है,वहीं जांच के अभाव में मरीजों और उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में भर्ती गंभीर मरीजों के इसीजी,खून,यूरिन और अन्य आवश्यक जांच के लिए सैंपल लेकर परिजनों को ओपीडी स्थित पैथोलॉजी लैब तक जाना पड़ता है। इस प्रक्रिया में समय अधिक लग जाता है, जिससे इलाज शुरू होने में देरी होती है। कई मामलों में मरीज की स्थिति अत्यंत नाजुक रहती है और थोड़ी सी लापरवाही या देरी भी जानलेवा साबित हो सकती है। यहीं नहीं ओपीडी में पहले से वहां के मरीजों के जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.