मुंगेर, नवम्बर 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 बेड के सदर अस्पताल को उत्क्रमित कर मॉडल अस्पताल बना दिया गया। मॉडल अस्पताल में 132 बेड की फैसिलिटी मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें 32 बेड का पिकू वार्ड भी शामिल है। मॉडल अस्पताल में मरीजों के बेड की फैसिलिटी तो बढ़ी परन्तु डॉक्टर और जीएनएम की संख्या में इजाफा नही हुआ। सदर अस्पताल में स्वीकृत पद के अनुरूप भी डॉक्टर और जीएनएम मॉडल अस्पताल में पदस्थापित नहीं हैं। जिस कारण मरीजों का इलाज जैसे तैसे हो रहा है। पुराने सदर अस्पताल में डॉक्टर का 32 पद स्वीकृत है, जिसमें से मात्र 26 डाक्टर ही पदस्थापित हैं। इनमें भी कई लम्बी अवकाश पर चले गए हैं, तो कई त्यागपत्र दे चुके हैं, जबकि एक डॉक्टर सिविल सर्जन बन चुके हैं। इन्हीं चिकित्सकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.