दुमका, जुलाई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले सात मॉडल कॉलेजों और कुछ महिला व डिग्री कॉलेजों में स्नातक (यूजी) नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल को एक बार फिर से खोल दिया गया है। इस निर्णय से उन हजारों छात्रों को राहत मिली है, जो पूर्व निर्धारित समय सीमा में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिन कॉलेजों में यह नामांकन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की गई है। उनमें डिग्री कॉलेज जरमुंडी, डिग्री कॉलेज नाला (फतेहपुर), डिग्री कॉलेज महगामा (गोड्डा), डिग्री कॉलेज महेशपुर, डिग्री कॉलेज शिकारीपाड़ा, महिला कॉलेज पाकुड़, महिला कॉलेज मधुपुर, महिला कॉलेज साहिबगंज, महिला कॉलेज सारठ, मॉडल कॉलेज राजमहल, मॉडल कॉलेज विजयपुर, मॉडल कॉलेज पाकुड़, मॉडल महाविद्यालय नावाडीह (पालाजोर...