कोडरमा, नवम्बर 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ।झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा की शुरुआत की गई। विद्यालय की निर्देशिका संगीता शर्मा ने नाटक प्रस्तुति करने वाले छात्रों को बधाई दी और कहा कि यह पखवाड़ा छात्रों को जनजातीय समाज की संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को समझने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में हुई, जहां छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में छात्रों ने बिरसा मुंडा की जीवनी, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया। विद्यालय के प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.