कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ कुमार अग्रवाल ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। पार्थ ने 99.87 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो पार्थ को भौतिकी में 98.56, रसायन शास्त्र में 99.98 तथा गणित में 99.75 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। झुमरी तिलैया निवासी राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं अनिता अग्रवाल के पुत्र पार्थ वर्तमान में कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया। विद्यालय के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा ने कहा कि पार्थ की उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का...