कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र अरमान सूद ने 99.90 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पार्थ कुमार अग्रवाल ने 99.87 परसेंटाइल तथा राघव सोमानी ने 99.18 परसेंटाइल अंक हासिल कर सफलता पाई। अरमान सूद को भौतिकी में 99.91, रसायन शास्त्र में 98.26 एवं गणित में 99.93 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैं। वे झुमरी तिलैया निवासी अंजली सूद एवं मनीष सूद के पुत्र हैं और वर्तमान में बारहवीं की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। वहीं राघव सोमानी, जो निरोत्तमा सोमानी एवं अनुराग सोमानी के पुत्र हैं, भी इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा दे रहे हैं। उन्हें भौतिकी में 98.66, रसायन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.