कोडरमा, अप्रैल 27 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधिझुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के किड्स पैराडाइज के नन्हें छात्रों के लिए शुक्रवार को रेड डे का आयोजन किया गया। सभी बच्चे लाल परिधान में आकर्षक और उत्साहित नजर आए। रेड डे पर किड्स पैराडाइज की शिक्षिकाओं ने बच्चों को लाल रंग के फलों, फूलों समेत अन्य वस्तुओं के महत्व को बाताया गया और लाल रंग से संबंधित कई गतिविधियां कराई गई। जैसे वे फूल और फल जो लाल रंग के होते हैं, उन पर रंग भरने सिखाया गया। उंगलियों के निशान से भी रंग भरना बताया गया। छात्रों ने खेल-खेल में ही कई चीजें सीख ली। बच्चों को लाल रंग के शरबत दिए गए और इस रंग की पहचान कराई गई। प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने बच्चों को रेड डे की बधाइयां देते हुए कहा कि बच्चे इस प्रकार की गतिविधियों से जल्द ही सीखते हैं और याद रख पाते हैं। किताबी...