बिजनौर, सितम्बर 1 -- मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल, बिजनौर में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न हाउसों का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में लड़कियों वर्ग में नालंदा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उज्जैन हाउस ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। लड़कों के वर्ग में अजंता हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और तक्षशिला हाउस ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। विद्यालय के डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. सीमा बिस्वास ने छात्रों की खेल भावना और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों की शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देती है, बल्कि उनमें टीम वर्क और अनुशासन की भावना भी विकसित करती है। हम अपने छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.