बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में 215 छात्रों ने दी नामांकन जांच परीक्षा फोटो : मॉडर्न टेस्ट : बिहारशरीफ सिपाह मॉर्डन इंग्लिश स्कूल में रविवार को नामांकन जांच परीक्षा देते छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सिपाह मॉर्डन इंग्लिश स्कूल में नामांकन जांच परीक्षा हुई। मॉडर्न शैक्षणिक समूह के प्रथम जांच परीक्षा में 215 छात्र शामिल हुए। मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ. अनुज कुमार ने कहाि क सभी विद्यालय अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम अनुशासन के लिए काफी लोकप्रिय है। नालंदा और नवादा जिला में चल रहे स्कूलों मे छात्रों की पढ़ाई के लिए कुशल और अनुभवी शिक्षकों की तैनाती की गयी है। ताकि सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि मॉडर्न समूह के सभी विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले विद्यार्थ...