देहरादून, दिसम्बर 10 -- दून रेलवे स्टेशन पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय के पास मॉक ड्रिल की गई। ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में राहत और बचाव के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया गया। बुधवार को मॉक ड्रिल मुरादाबाद से आए सीडीआई पंकज सक्सेना और अन्य स्वयंसेवकों की देखरेख में हुई। इसमें बताया कि कर्मचारियों को आपात स्थिति जैसे आपदा, आग की घटना में कैसे राहत और बचाव से नुकसान को कम किया जा सकता था। बताया कि इसके लिए आपसी समन्वय मजबूत होना चाहिए। इस दौरान फर्स्ट एड की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर सीडीआई अमित राणा, शाखा मंत्री नरेश गुरुंग, शाखा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह, स्टेशन अधीक्षक रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...