गढ़वा, मई 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को आयोजित की जा रही राष्ट्रव्यापी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने युवाओं और विद्यार्थियों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। अभाविप गढ़वा की ओर से इस अभ्यास का स्वागत करते हुए इसे देश की सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है। यह मॉक ड्रिल हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और सीमा पार से बढ़ते साइबर व शत्रुतापूर्ण खतरों के मद्देनज़र नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों की एक व्यापक परीक्षा है। अभ्यास के तहत एयर रेड सायरन का परीक्षण, ब्लैक आउट की स्थिति का अभ्यास, नागरिकों की सुरक्षित निकासी और युवाओं को आपातकालीन सुरक्षा प्रशिक्षण शामिल है। साथ ही, रेडार स्टेशन और पावर प्लांट्स जैसी महत्त्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.