रुद्रपुर, मई 7 -- खटीमा। बुधवार को भारत सरकार द्वारा चलाए गए सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल अभियान के तहत सिटी कॉन्वेंट स्कूल में अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे बच्चों को सुरक्षा संबधित जानकारी प्रदान की। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को भी बताया गया कि कैसे किसी असामान्य परिस्थिति में हमें स्वयं को और सभी को सुरक्षित रखना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के 244 चिन्हित सिविल डिफेंस जिलों में 7 मई को मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। ये मॉक ड्रिल नए और जटिल खतरों को ध्यान में रखते हुए करने को कहा गया है। विद्यालय में इस निर्देशानुसार एक सायरन बजाया गया जिसके बजते ही सभी बच्चों ने अपने कक्षाओं की सारी लाइटें बंद करके और पर्दे लगाकर कक्षा की मेजों के नीचे अपने कानों को बंद करते हुए स्वयं को सुरक्षित किया। विद्यालय के मैदान में खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.