बुलंदशहर, मई 7 -- बुलंदशहर। पहलगाम में पर्यटकों के नरसंहार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और कभी भी युद्ध हो सकता है। दोनों देशों में तनाव के बीच भारत सरकार ने पूरे देश में मॉक ड्रिल कराने का फैसला किया है। इसके लिए आज देश के लगभग सभी राज्यों में मॉक ड्रिल होगा। जनपद की बात करें तो मंगलवार को पूरे दिन अधिकारी मॉक ड्रिल की तैयारियों में जुटे रहे। सिविल डिफेंस की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आज मॉक ड्रिल के दौरान सायरन सुनकर डरें नहीं बल्कि शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा की दृष्टि से निर्देशों का पालन करना जरूरी है। भारत सरकार की ओर से मॉक ड्रिल की घोषणा किए जाने के बाद जंग की आशंका और बढ़ गई है। इससे पूर्व 54 साल पहले यानि दिसंबर 1971 में देश में मॉक ड्रिल हुआ था। भारत से युद्ध के बाद पाकिस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.